Twitter का नया फैसला, एक दिन में 400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे फॉलो

  • Twitter का नया फैसला, एक दिन में 400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे फॉलो
You Are HereGadgets
Tuesday, April 9, 2019-10:44 AM

सैन फ्रांसिस्कोः माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने स्पैम भेजने वालों पर लगाम लगाने के लिहाज से सोमवार को फैसला लिया कि कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकेगा।सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में 400 से ज्यादा हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकता है। पहले यह संख्या 1000 थी।

Twitter की संरक्षा टीम ने ट्वीट किया है, ‘‘फॉलो, अनफॉलो, फॉलो, अनफॉलो। कौन करता है ऐसा? स्पैमर्स (स्पैम संदेश भेजने वाले)।’’ टीम ने लिखा है, इसलिए हम एक दिन में फॉलो किए जाने वाले हैंल्डस की संख्या को 1000 से घटाकर 400 कर रहे हैं। आप चिंता ना करें। आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।  गौरतलब है कि Twitter की नीतियां स्पैम भेजने को प्रतिबंधित करती हैं।     


Edited by:Isha

Latest News