Friday, May 15, 2020-10:58 AM
गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी वीवो ने अपने V19 स्मार्टफोन को हील ही में भारत में लॉन्च किया है। वीवो के सबसे लेटैस्ट स्मार्टफोन की सेल कम्पनी की आधिकारिक साइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आज 12 बजे शुरू होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे ड्यूल सेल्फी कैमरा, 4500mAh की बड़ी बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। Vivo V19 के 8GB रैम + 128GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,990 रुपये रखी गई है। वहीं फोन के 8GB रैम + 256GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,990 रुपये है। ग्राहक इसे ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

Vivo V19 के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.44 इंच की फुल HD+, सुपर AMOLED |
प्रोसैसर |
स्नैपड्रैगन 712 |
रैम |
8 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128जीबी/ 256जीबी |
क्वाड रियर कैमरा सेटअप |
48MP (प्राइमरी लेंस)+8MP (अल्ट्रा वाइड एंगल)+2MP (मैक्रो लेंस) और 2MP (डेप्थ सेंसर) |
फ्रंट कैमरा |
32MP+8MP |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10 |
बैटरी |
4,500mAh |
कनैक्टिविटी |
2.4GHz WiFi, ब्लूटुथ वर्जन 5.0, GPS और USB पोर्ट |
Edited by:Hitesh