Monday, June 15, 2020-1:27 PM
गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपनी V सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V19 Neo को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को सुपर एमोलेड अल्ट्रा-ओ FHD प्लस डिस्प्ले, चार रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ लाया गया है।
वीवो के लेटेस्ट स्मार्टफोन वी19 नीओ के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PHP 17,999 (करीब 27,000 रुपये) रखी गई है। इस स्मार्टफोन को एडमिरल ब्लू और क्रिस्टल व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध किया जाएगा।
Vivo V19 Neo की स्पैसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले
|
6.44 इंच की सुपर एमोलेड अल्ट्रा ओ FHD प्लस
|
प्रोसैसर
|
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
|
रैम
|
6 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
128 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 9 पर आधारित कलर फनटच
|
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप
|
48MP(प्राइमरी लेंस) + 8MP(अल्ट्रा वाइड सैंसर) + 2MP (मैक्रो लैंस) + 2MP (डेफ्थ सैंसर)
|
फ्रंट कैमरा
|
32MP
|
बैटरी
|
4,500mAh
|
कनैक्टिविटी
|
4G, ब्लूटूथ, WiFi, GPS और USB पोर्ट टाइप-C
|
Edited by:Hitesh