आखिर खुद ही इंस्टाग्राम यूज करने को लेकर क्यों मना कर रही कंपनी, क्या है इसके पीछे की वजह

  • आखिर खुद ही इंस्टाग्राम यूज करने को लेकर क्यों मना कर रही कंपनी, क्या है इसके पीछे की वजह
You Are HereGadgets
Saturday, February 5, 2022-12:33 PM

गैजेट डेस्क: अगर आपको भी Instagram की लत लग चुकी है तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए ही है। जानकारी के लिए बता दें कि Reels और Instagram की फीड एंडलेस होती हैं इसलिए स्क्रॉल करते रहने पर ये खत्म नहीं होती। इंस्टाग्राम ने अपनी इंटर्नल रिसर्च से पता लगाया है कि इंस्टाग्राम यंग यूजर्स की मेंटल हेल्थ पर असर डाल रही है।

शुक्रवार को इंस्टाग्राम ने ऐलान किया है कि कंपनी Take a Break फीचर लॉन्च कर रही है। ये फीचर भारत सहित सभी देशों के यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इसे इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में पेश किया गया था। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी के मुताबिक नया फीचर इंस्टाग्राम की लत छुड़ाने में मददगार साबित होगा। आपको बस ऐप की सेटिंग में जाकर टेक अ ब्रेक फीचर को इनेबल करना होगा। आपको इसके बाद समय सेट करना होगा। तय किए गए समय में यूजर्स को रिमाइंडर मिलेगा।

इंस्टाग्राम का टेक अ ब्रेक फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन नहीं होगा। अगर यूजर चाहें तो इसे ऑफ भी कर सकते हैं। इस फीचर में यूजर को 10, 20 और 30 मिनट के समय का विकल्प मिलेगा।


Edited by:Hitesh

Latest News