2023 BMW X7 फेसलिफ्ट पर शुरू हुआ काम, तस्वीरों के साथ जानकारी आई सामने

  • 2023 BMW X7 फेसलिफ्ट पर शुरू हुआ काम, तस्वीरों के साथ जानकारी आई सामने
You Are HereGadgets
Saturday, March 26, 2022-4:25 PM

ऑटो डेस्क. BMW दुनिया की बेहतरीन कार कंपनियों में एक है। BMW को लेकर अक्सर लोगों में क्रेज देखा गया है। इन दिनों BMW अपनी फ्लैगशिप SUV BMW X7 के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। डेब्यू से पहले 2023 BMW X7 फेसलिफ्ट को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। इसके साथ कार की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देख कर कार के डिजाइन के बारे में पता चलता है। 

PunjabKesari
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कार के अगले हिस्से में ड्यूल हेडलैंप सेटअप का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें एलईडी डीआरएल मुख्य हेडलाइट क्लस्टर के ऊपर लगाया गया है। इसके अलावा इस SUV को त्रिकोणीय आकार के एयर इंटेक के साथ अपडेटेड फ्रंट बंपर का इस्तेमाल किया जाएगा, जोकि देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है। हालांकि साइड और रियर प्रोफाइल में कुछ अतिरिक्त क्रोम एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा इसमें अलॉय व्हील्स के नए सेट में बहुत सूक्ष्म अपडेट दिया जा सकता है। 

PunjabKesari
इंटीरियार की बात करें तो BMW केबिन के मौजूदा लेआउट और डैशबोर्ड को ही आगे बढ़ाया जा सकता है और इसमें मौजूदा फीचर्स का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 2023 BMW X7 फेसलिफ्ट में कोई यांत्रिकी बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा मॉडल का ही इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा।

PunjabKesari
BMW में पहला 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है, जो 265 बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। वहीं दूसरी ओर इसमें कार में 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 340 बीएचपी की पावर और 450 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। यह दोनों इंजन छह-सिलेंडर के साथ आते हैं और इनके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया जाता है।

PunjabKesari
बता दें BMW में साल 2023 में नई BMW X7 फेसलिफ्ट को लेकर आएगी। बीते महीने BMW X4 फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च किया गया था। इसे 70.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। 


Edited by:Parminder Kaur

Latest News