Xiaomi ने जारी किया MIUI 13, इन स्मार्टफोन्स पर आएगा अपडेट

  • Xiaomi ने जारी किया MIUI 13, इन स्मार्टफोन्स पर आएगा अपडेट
You Are HereGadgets
Wednesday, December 29, 2021-12:09 PM

गैजेट डेस्क: शाओमी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन MIUI 13 को जारी कर दिया है। शाओमी ने कहा है कि MIUI 13 का अपडेट सबसे पहले  Xiaomi 11 Pro, Xiaomi 11 और Xiaomi 11 Ultra जैसे स्मार्टफोन्स पर आएगा। इसके बाद MIUI 13 का ग्लोबल अपडेट 2022 की पहली तिमाही में जारी होगा जो कि Mi 11, Mi 11 Ultra, Mi 11i, Mi 11X Pro, Mi 11X, Redmi 10, Redmi 10 Prime, Xiaomi 11 Lite 5G NE, Xiaomi 11 Lite NE, Redmi Note 8 (2021), Xiaomi 11T Pro, Xiaomi 11T, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10, Mi 11 Lite 5G, Mi 11 Lite और Redmi Note 10 JE जैसे स्मार्टफोन्स को मिलेगा। आपको बता दें कि Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X के साथ MIUI 13 प्री-इंस्टॉल मिलेगा।

इसके अलावा कंपनी ने  Xiaomi 12 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन्स भी लॉन्च किए हैं, जिनमें Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X आदि शामिल हैं। 

 


Edited by:Hitesh

Latest News