Sunday, December 8, 2019-12:03 PM
गैजेट डैस्क: दक्षिण कोरिया की इलैक्ट्रोनिक्स कम्पनी सैमसंग ने अपने बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी M10s की कीमत में 1000 रुपए की कटौती कर दी है। इस स्मार्टफोन के 32GB स्टोरेज वेरियंट को 8,999 रुपये की कीमत के साथ लांच किया गया था लेकिन अब ग्राहक इसे 7,999 रुपये की कीमत में सैमसंग ई-शॉप से खरीद सकेंगे। यह फोन पियानो ब्लैक और स्टोन ब्लू कलर में उपलब्ध है।

गैलेक्सी M10s के स्पैसिफिकेशन्स
| डिस्प्ले |
6.40 इंच की इनफिनिटी V सुपर AMOLED |
| प्रोसैसर |
Exynos 7884 |
| ड्यूल रियर कैमरा सेटअप |
13.0 MP + 5.0 MP |
| सैल्फी कैमरा |
8MP फ्रंट |
| ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 9 पाई |
| एक्सपैंडेब्ल स्टोरेज |
512GB तक |
| बैटरी |
4,000mAh |
| खास फीचर |
15W फास्ट चार्जिंग की सपॉर्ट |

Edited by:Hitesh