दावा: सिर्फ सॉफ्टवेयर अपडेट से बढ़ जाएगी WiFi की रेंज

  • दावा: सिर्फ सॉफ्टवेयर अपडेट से बढ़ जाएगी WiFi की रेंज
You Are HereGadgets
Wednesday, October 23, 2019-4:08 PM

गैजेट डैस्क: घर या ऑफिस में WiFi का उपयोग करते समय कई बार नैटवर्क की समस्या आनी शुरू हो जाती हैं। इसकी मुख्य वजह है कि WiFi राउटर पूरे एरिए को कवर नहीं कर पाता है, जिससे यूजर्स को काफी परेशानी भी होती है। इसी समस्या का समाधान निकालते हुए रिसर्चर्स ने एक नया तरीका खोज निकाला है। 

  • उन्होंने एक सॉफ्टवेयर प्रोटोकोल बनाया है जोकि WiFi की रेंज को लगभग 200 फुट तक बढ़ा देगा। आपको बता दें कि आमतौर पर WiFi की रेंज 150 से 160 फुट होती है और बिना किसी हार्डवेयर को बदले रेज को बढ़ाना रिसर्चर्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

नहीं टूटेगा WiFi डिवाइसिस के साथ सिग्नल

अमरीकी राज्य यूटा की ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स काफी समय से एक ONPC (ऑन-ऑफ नायस पावर कम्युनिकेशन) प्रोटोकोल पर काम कर रहे थे। WiFi के सही से काम करने के लिए कम से कम 1MBPS की स्पीड होना जरूरी है तभी सिग्नल मेंटेन रहता है। इस नए ONPC प्रोटोकॉल के जरिए सिग्नल बिट पर सैकेंड की स्पीड पर भी सिग्नल बना रहेगा यानी यूजर आसानी से WiFi इनेबल्ड डिवाइसिस के जरिए वॉयस और डाटा को ट्रासमिट कर पाएंगे। 

टैस्ट में सामने आए बेहतरीन परिणाम

नए WiFi स्टैन्डर्ड पर टैस्ट करने पर 219 फुट तक के एरिए को कवर किया जा चुका है। सबसे खास बात है कि नई तकनीक को किसी भी WiFi-इनेबल्ड डिवाइस के लिए सिर्फ एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए रोलआउट किया जा सकता है। फिलहाल इस तकनीक को कब तक उपलब्ध किया जाएगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 


Edited by:Hitesh

Latest News