विशेष व्यक्तियों की सहूलियत के लिए बनाई गई रोबोटिक व्हीलचेयर (देखें वीडियो)

You Are HereGadgets
Monday, December 18, 2017-5:14 PM

जालंधर : घर पर अकेले होते समय विशेष व्यक्तियों की सहूलियत के लिए एक ऐसी रोबोटिक व्हीलचेयर बनाई गई है जो उन्हें बैड से बाथरूम व खाना खाने के लिए डाइनिंग रूम में जाने में मदद करेगी। आपको बता दें कि बाजार में कई तरह की व्हीलचेयर्स उपलब्ध हैं लेकिन इन पर बैठने के लिए किसी की मदद की जरूरत पड़ती है। इसी बात पर ध्यान देते हुए तमसुक रोबोटिक कम्पनी ने इस रोडम नामक व्हीलचेयर को बनाया है। 

 

स्मार्टफोन से कन्ट्रोल होगी यह व्हीलचेयर

इस व्हीलचेयर को बैड पर होते समय स्मार्टफोन एप की मदद से पास लाया जा सकता है। इसे 8 घंटे चार्जिंग पर लगा कर 9.3 मील यानी लगभग 15 किलोमीटर तक चला सकते हैं। कम्पनी ने बताया है कि इसका उपयोग घर के आस-पास घूमने के लिए भी किया जा सकता है। 

 

5.9 km/h की टॉप स्पीड

इस रोडम रोबोट व्हीलचेयर को 5.9 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार पर चलाया जा सकता है। इसे सबसे पहले जापान में 8,700 डॉलर (लगभग 5 लाख 58 हजार रुपए) कीमत में उपलब्ध किया गया है। इसे वर्ष 2018 तक यूनाइटेड किंगडम में भी बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। 


Latest News