स्मार्टफोन के बाद अब यह कम्पनी भारत में लांच करेगी Smart TV

  • स्मार्टफोन के बाद अब यह कम्पनी भारत में लांच करेगी Smart TV
You Are HereGadgets
Monday, July 18, 2016-12:51 PM

जालंधर : चीनी उपभोक्ता इलैक्ट्रानिक्स कम्पनी लीईको भारतीय बाजार में अब अपना टी.वी. लांच करने की तैयारी में है। कम्पनी अगले महीने इस टी.वी. को लांच करेगी। उल्लेखनीय है कि लीईको फिलहाल भारत में ली 1एस, लीमैक्स, ली 2 और ली मैक्स 2 स्मार्टफोन्स को भारत में बेच रही है।

लीईको इंडिया चीफ आॅप्रेटिंग आॅफिसर अतुल जैन ने एक न्यूज वैबसाइट से कहा कि लीईको अगस्त में 2-3 स्मार्ट टी.वी. भारत में लांच करेगी जो 40 इंच से ऊपर के होंगे। फिलहाल कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। इनमें से दो स्मार्ट टी.वी. एक्स 55 और एक्स 65 होंगे। इन माॅडल्स में 3840 x 2160 पिक्सल (4के रेजोल्यूशन) है। चाइना में एक्स 55 की कीमत 50,000 के लगभग और एक्स 65 की कीमत 81,000 रुपए के लगभग है।

इन दोनों टी.वी. में यह फीचर्स भी हैं -
क्वार्ड-कोर प्रोसैसर
3 जीबी रैम
16 जीबी इंटरनल स्टोरेज
60 Hz स्पीड पर 4के वीडियो
एंड्राॅयड 5.0 आॅप्रेटिंग सिस्टम
माली-टी820 जी.पी.यू. आदि।


Latest News