अपार्टमेन्ट सिक्योरिटी सर्विस Reliance Jio Gate जल्द हो सकती लॉन्च

  • अपार्टमेन्ट सिक्योरिटी सर्विस Reliance Jio Gate जल्द हो सकती लॉन्च
You Are HereGadgets
Tuesday, September 3, 2019-6:59 PM

गैजेट डेस्क : रिलायंस जियो  Jio Gate के लॉन्च के साथ,अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स सिक्योरिटी मैनेजमेंट के क्षेत्र में डेब्यू करने के लिए तैयार हो रहा है। कम्युनिटी सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विस एक आधिकारिक लॉन्च के लिए तैयार की जा रही है। इस लॉन्च के साथ, रिलायंस जियो एक ऐसे बाजार में आ जाएगी जो पहले से ही MyGate, Apartment Adda और SmartGuard जैसे अपार्टमेंट सिक्योरिटी सर्विस देने वाली कंपनियों से भरा हुआ है।

 JioGate ऐप के आधिकारिक Apple ऐप स्टोर और Google Play विवरण के अनुसार Jio Gate का लक्ष्य विभिन्न गेटेड कम्युनिटी सिक्योरिटी सर्विस को पेश करना है जो विजिटर मैनेजमेंट फंक्शनिंग में काम आएगा और साथ ही दैनिक कर्मचारियों, डिलीवरी बॉयज और डेली टैक्सियों की एंट्री एंड एग्जिट की एंट्री फंक्शन में मदद करेगा। 

 

Reliance Jio Gate को लेकर संभावनाएं समझे क्योंकि लॉन्च का अभी पता नहीं 

 

PunjabKesari


रिलायंस जियो ऐप डिस्क्रिप्शन में लिखती है, "हम आपके परिसर को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सुरक्षा प्रबंधन प्रक्रियाओं को बदल रहे हैं ताकि आप चोरी और क्राइम फ्री एनवॉरमेंट को पा सकें"

Jio Gate अपनी विभिन्न  सर्विसेज में ऐप अपने यूज़र्स को एक इंटरकॉम डिवाइस के रूप में अपने स्मार्टफोन का उपयोग करने की अनुमति देगा। वे परिसर में आने वालों को अनुमति देने या उन्हें अस्वीकार करने में सक्षम होंगे चाहे वे कहीं भी हों। एक पैनिक अलर्ट फीचर भी ऐप में मौजूद है जो यूज़र्स को किसी भी आपात स्थिति के मामले में परिवार और सुरक्षा गार्ड को उनके लाइव लोकेशन की जानकारी देगा।

Jio Gate सर्विस कब लॉन्च की जाएगी या क्या यह पहले से ही चुनिंदा अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में इसकी टेस्टिंग की जा रही है इस पर रिलायंस जियो ने कोई भी जवाब नहीं दिया है। 


Edited by:Harsh Pandey

Latest News