यूजर्स को बेवकूफ बना रहा विंडोज 11 अल्फा नाम का नया मैलवेयर कैंपेन, सतर्क रहने की है जरूरत

  • यूजर्स को बेवकूफ बना रहा विंडोज 11 अल्फा नाम का नया मैलवेयर कैंपेन, सतर्क रहने की है जरूरत
You Are HereGadgets
Wednesday, September 8, 2021-2:01 PM

गैजेट डेस्क: साइबर सिक्योरिटी फर्म अनोमली (Anomali) के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने जानकारी देते हुए कथित तौर पर बताया है कि इन दिनों एक नया मैलवेयर अभियान चल रहा है जिसके तहत साइबर क्रिमिनल लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसके लिए हैकर्स Microsoft Word डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करते हैं और मैलिशियस कोड को कंपयूटर में वितरित कर देते हैं। रिसर्चर्स ने बताया है कि उन्होंने छह मैलिशियस Windows 11 अल्फा-थीम वाले वर्ड डॉक्यूमेंट्स का पता लगाया है। यूजर को इन्हें ओपन करने को कहा जाता है। जैसे ही यूजर इसे एक्टिव करता है तो आगे चलकर साइबर क्रिमिनल्स यूजर से उसकी वित्तीय जानकारी मांगते हैं जिससे आप हैकर्स के इस जाल में फंस सकते हैं।

अनोमली का यह भी मानना ​​है कि लेटेस्ट थ्रेट के पीछे साइबर क्रिमिनल्स ग्रुप FIN7 का हाथ है। आपको बता दें कि FIN7 एक ईस्टर्न यूरोपियन थ्रेट ग्रुप है, जो वैश्विक स्तर पर संगठनों, विशेष रूप से अमेरिकी संगठनों को टारगेट करता है। यह कैंपेन उन लोगों को टारगेट करता है जिन्हें Microsoft के अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि कोई  विंडोज 11 अल्फा नहीं है बल्कि इसके जरिए हैकर्स आपकी संवेदनशील जानकारी चोरी कर सकते हैं, खासकर डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स। इसी लिए आपको सतर्क रहने की सख्त जरूरत है।


Edited by:Hitesh

Latest News