फेसबुक ने हटाए 2,600 से अधिक फेक अकाऊंट्स

  • फेसबुक ने हटाए 2,600 से अधिक फेक अकाऊंट्स
You Are HereGadgets
Thursday, March 28, 2019-11:34 AM

वॉशिंगटन : फेसबुक का कहना है कि उसने ट्रोल नैटवर्कों पर कार्रवाई करते हुए 2,600 से अधिक फेक अकाऊंट्स और पेजों को हटा दिया है। इनके जरिए यूज़र्स को भ्रमित किया जा रहा था। ईरान, रूस, उत्तरी मैसेडोनिया और कोसोवो के कुल 2,632 पेजों, समूहों और खातों को फेसबुक व इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है, जो ‘समन्वित अमानवीय व्यवहार’ में लगे हुए थे।

PunjabKesari

  • फेसबुक के साइबर सुरक्षा नीति के प्रमुख नथानियल ग्लीचर ने कहा कि हम इस प्रकार की गतिविधि का पता लगाने और रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हमारी सेवाओं का उपयोग लोगों को भ्रमित करने के लिए किया जाए। हटाए गए पेजों और अकाऊंट्स में से 513 ईरान से संबंधित थे। फेसबुक ने कहा कि यह वास्तविक राजनीतिक समूहों और मीडिया संगठनों को दिखाता है। इन अकाऊंट्स में से एक में 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव, यमन और सीरिया में संघर्ष और हाल ही में वेनेजुएला में राजनीतिक संकट पर विषय वस्तु शेयर करते थे। रूस से जुड़े 1,907 पेजों, समूहों और खातों को भी हटाया गया है। इनमें की गई कुछ पोस्टों में यूक्रेनी राजनीति से संबंधित सामग्री थी। 

Edited by:Hitesh

Latest News