गूगल ने किया बड़ा ऐलान, पूरे विश्व में जून 2021 तक घर से काम करेंगे कंपनी के कर्मचारी

  • गूगल ने किया बड़ा ऐलान, पूरे विश्व में जून 2021 तक घर से काम करेंगे कंपनी के कर्मचारी
You Are HereGadgets
Tuesday, July 28, 2020-12:53 PM

गैजेट डैस्क: गूगल ने भारत सहित दुनियाभर में अपने कर्मचारियों को अगले साल जून तक घर से काम करने को कहा है। कोरोना संक्रमण के लगातार हो रहे प्रसार के कारण यह फैसला लिया गया है। गूगल और उसकी पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक के दुनियाभर में करीब दो लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। इनमें से करीब 5,000 कर्मचारी भारत के ही हैं।

गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने सभी कर्मचारियों को जारी ईमेल में कहा है कि कर्मचारियों को आगे की योजना तैयार करने का मौका देते हुए हम घर से काम करने का विकल्प 30 जून, 2021 तक बढ़ा रहे हैं। आपको बता दें कि गूगल का प्रमुख बाजार भारत है और कंपनी की अधिकांश मौजूदगी हैदराबाद और बंगलूरू में है।

 

 


Edited by:Hitesh