Google Search अब 7 नई क्षेत्रीय भाषाओँ में उपलब्ध

  • Google Search अब 7 नई क्षेत्रीय भाषाओँ में उपलब्ध
You Are HereGadgets
Thursday, September 19, 2019-4:12 PM

गैजेट डेस्क : Google ने गुरुवार को नई दिल्ली में Google For India इवेंट के पांचवें संस्करण की मेजबानी की। Google ने अपने वार्षिक कार्यक्रम के दौरान, भारत में गूगल सर्च में बड़े बदलाव की घोषणा की, उनमें से सबसे महत्वपूर्ण है गूगल सर्च में 7 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओँ को जोड़ना। 

 

2016 में Google ने मोबाइल आधारित प्लेटफ़ॉर्म पर एक हिंदी टैब पेश किया था जिससे यूज़र हिंदी में जानकारी और कंटेंट सर्च कर सकें। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के बाद से, भारत में हिंदी सर्च की संख्या 10 गुना बढ़ चुकी है। अब टेक दिग्गज भारत में सात स्थानीय भाषाओं के लिए सपोर्ट शुरू कर रहा है।

 

आज से गूगल सर्च यूज़र भारत में कुल नौ भाषाओं में सर्च करने में सक्षम होंगे। गूगल यूज़र्स अब हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, यूज़र्स तमिल, तेलुगु, बंगाली, गुजराती, मराठी, कन्नड़ और मलयालम में भी कंटेंट सर्च कर सकेंगे।

 

इन भाषाओँ में पेश हुआ है गूगल सर्च 

 

Image result for google search in 7 local language

 

गूगल ने कहा कि वह साल के अंत तक तीन नई स्थानीय भाषाओं - उड़िया, उर्दू और पंजाबी के लिए भी सपोर्ट पेश करेगा। सात स्थानीय भाषाओं के लिए समर्थन जोड़ने के अलावा गूगल ने भारत में गूगल सर्च के लिए एक ताज़ा डिज़ाइन भी पेश किया है जो स्थानीय भाषाओं में प्रश्नों को शो करेगा। उपयोगकर्ता सर्च बॉक्स के नीचे दिखाई देने वाली टैब पर टैप करके स्थानीय भाषाओं में सामग्री देख सकते हैं।

 

अब गूगल यूज़र जानकारी के संदर्भ के आधार पर अपनी पसंदीदा भाषाओं में सर्च रिजल्ट देखेंगे। उदाहरण के लिए, यदि आप हिंदी में खाने की रेसिपी और अंग्रेजी में समाचार देखना पसंद करते हैं, तो गूगल सर्च आपको संबंधित भाषाओं में स्वचालित रूप से संबंधित सामग्री दिखाएगा। गूगल कंपनी का कहना है कि ये भाषा परिणाम आने वाले समय में बेहतर हो जाएंगे।


Edited by:Harsh Pandey

Latest News