वर्चुअल रियलिटी तकनीक से आईआईटी हैदराबाद में सुनाई गई हयात बक्शी बेगम की कहानी

  • वर्चुअल रियलिटी तकनीक से आईआईटी हैदराबाद में सुनाई गई हयात बक्शी बेगम की कहानी
You Are HereGadgets
Sunday, October 13, 2019-3:36 PM

गैजेट डेस्क : इंडियन इंस्टीटूट ऑफ हैदराबाद में वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से हैदराबाद की महारानी हयात बक्शी बेगम की कहानी सुनाई गई। हयात बक्शी बेगम मध्यकालीन भारत की प्रमुख महिला शासकों में शामिल रही है। वह उस समय के डेक्कन प्रान्त पर राज करती थी। एक 360 डिग्री वी-आर एनीमेशन फिल्म ट्रेलर के माध्यम से कुतुब शाही राजवंश के इतिहास के बारे में लोगों को बताया गया। इस ट्रेलर का नाम-"माँ साहिबा-दा क्वीन ऑफ हैदराबाद है। 

 

वी-आर तकनीक से नए ढंग से इतिहास को किया गया जीवंत 
 


वी-आर तकनीक का एक लाभ है इसकाअद्वितीय 360-डिग्रीअनुभव है जो हर तरफ चीज को प्रदर्शित कर सकता है। इस प्रमुख टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए IIT हैदराबाद ने एक वर्चुअल एक्सप्लोरेटरी लैंडस्केप सेटअप विकसित किया गया जो उपयोगकर्ता को कुतुब शाही युग के ऐतिहासिक स्मारकों का अनुभव करने देता है। इतिहास को संरक्षित करने और उसका पता लगाने के लिए वर्चुअल रियलिटी आधारित तकनीक का उपयोग इतिहास की चीजों को जीवंत कर रियलाइफ एक्सपीरियंस परिणाम दिए गए हैं। इस ऐतिहासिक वी-आर फिल्म ट्रेलर की प्रदर्शनी 11 और 12 अक्टूबर को हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) में हैदराबाद डिजाइन वीक समारोह के हिस्से के रूप में जनता के लिए आयोजित की गई थी। 
 

यह तकनीक दर्शकों को अपने स्वयं के स्थान के आराम से कुतुब शाही के राजसी कब्रों का दौरा करने में सक्षम बनाती है। वर्चुअल लैंडस्केप के साथ बातचीत करते हुए लोग ऐसा मेहसूस कर रहे थे मानो वे लगभग शारीरिक रूप से वहां मौजूद थे। स्थापना का उद्देश्य हैदराबाद के जटिल इतिहास के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जबकि यह वी-आर तकनीक आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मदद करेगा। 
 

डिजाइन डिपार्टमेंट ने मकबरे के परिसर का एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन स्कैन किया। हवाई अड्डे पर वीआर हेडसेट का उपयोग करते हुए कब्रों की वास्तुकला की भव्यता का अनुभव करने में सक्षमता को टेस्ट किया गया जिसमें हैदराबाद के संस्थापक मोहम्मद कुली कुतुब शाह की कब्र शामिल हैं। यह टेस्ट अंत में सफल रहा जिसके बाद इस प्रदर्शनी को आयोजित किया गया। 


Edited by:Harsh Pandey

Latest News