Saturday, January 19, 2019-1:45 PM
गैजेट डेस्कः इंडिया में 2018 में फेसबुक के ओनरशिप वाली एप काफी डाउनलोड की गई है। इनमें वीडियो स्ट्रीमिंग पेड एप Netflix सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई। इसके बाद Tinder, Hotstar और Bigo Live डाउनलोड की गई। इंडिया मोबाइल एप के मामले में दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। दो साल के भीतर यहां डाउनलोड 165 पर्सेंट हुआ है। App Annie's State of Mobile 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा एप डाउनलोड करने वाले देशों में इंडिया सिर्फ चीन से ही पीछे है। दुनिया भर में 2018 में एप डाउनलोड 194 बिलियन से भी ज्यादा हुए जो 2016 की तुलना में 35 पर्सेंट ज्यादा हैं। इसके अलावा एप पर टाइम स्पेंट भी दो वर्षों में 50 पर्सेंट बढ़ा है।
App Annie के एस्टिमेट के अनुसार एवरेज इंडियन यूजर के स्मार्टफोन में करीब 68 एप होते हैं, जिनमें 35 मंथली बेसिस पर यूज किए जाते हैं। इसके अनुसार, कई आगे बढ़ते मार्केट्स जैसे इंडिया और फिलीपीन में कनज्यूमर इंटरनेट एक्सेस के लिए सबसे ज्यादा मोबाइल का यूज करते हैं। वहीं, साउथ कोरिया में हर यूजर की डिवाइस में 150 एप इंस्टाल्ड होते हैं। दुनिया भर में सोशल कम्युनिकेशन और वीडियो एप सबसे ज्यादा यूज किए जा रहे हैं। फेसबुक की ओनरशिप वाले एप डाउनलोडिंग के मामले में इंडिया में टॉप पर बने हुए हैं। 2018 में सबसे ज्यादा जो 10 एप डाउनलोड किए गए, उनमें Facebook, Messenger, UC Browser, Whatsapp, SHAREit, TikTok, Bigo Live, Hotstar, Truecaller और MX player शामिल हैं।
पूरी दुनिया में मंथली एक्टिव यूजर्स के मामले में Whatsapp टॉप पर है। वहीं, इंडिया Whatsapp के ग्लोबल मार्केट में 200 मिलियन यूजर्स के साथ सबसे आगे बना हुआ है। लेकिन जब पेड एप की बात आती है तो इंडियन यूजर्स का इंटरेस्ट वीडियो स्ट्रीमिंग एप में देखने को मिलता है। इंडिया में Netflix सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला पेड एप है। इसके बाद Tinder, Hotstar और Bigo Live का स्थान आता है। टाइम स्पेंट के मामले में YouTube, Hotstar और Jio TV टॉप एप के रूप में सामने आए हैं।
इसके अलावा इंडिया मोबाइल गेम में भी एक बड़े मार्केट के रूप में उभरा है। जबकि मोबाइल गेम में टाइम स्पेंड के मामले में यह चीन, जापान और साउथ कोरिया से पीछे है। इंडिया में यूजर्स जिन टॉप 5 गेम्स को पसंद करते हैं, उनमें Ludo King, Candy Crush Saga, PUBG, Clash Of Clans और Doodle Army 2 है। इसके साथ ही, इंडिया 900 पर्सेंट ग्रोथ के साथ फूड डिलिवरी एप्स में एक बड़े मार्केट के रूप में सामने आया है। वैसे, कनाडा और अमेरिका में भी फूड डिलिवरी एप्स की भारी मांग है, जहां इसका ग्रोथ 255 पर्सेंट और 175 पर्सेंट दर्ज किया गया है। यह एक इंटरेस्टिंग फैक्ट है कि UberEATS और Zomato पूरी दुनिया में टॉप फूड डिलिवरी एप के रूप में सामने आए हैं।
Edited by:Jeevan