Thursday, November 25, 2021-11:38 AM
गैजेट डेस्क: अगर आप जियो के सबसे सस्ते स्मार्टफोन JioPhone Next को खरीदने का प्लान बनाए हुए हैं तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए ही है। ग्राहकों के लिए इसे सबसे पहले रिलायंस डिजिटल स्टोर पर उपलब्ध कर दिया गया है। अब ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए रजिस्टर करने की जरूरत नहीं है, आप सीधे ही वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं।
JioPhone Next को इसकी ऑरिजनल कीमत पर ही उपलब्ध करवाया गया है। इस फोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 6,499 रुपये है। Reliance Digital की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार कस्टमर्स को 10 परसेंट का इंस्टैंट डिस्काउंट Yes Bank के क्रेडिट कार्ड पर दिया जाएगा, वहीं American Express कार्ड्स पर 7.5 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इस फोन को EMI क्रेडिट कार्ड ऑप्शन की मदद से 305.93 रुपये प्रति महीने पर खरीदा जा सकता है। कंपनी इस फोन पर मैन्युफैक्चरिंग वारंटी भी दे रही है। साइट पर ये भी लिखा है कि फोन की शिपिंग के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
JioPhone Next की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
5.45-इंच, (720x1440 पिक्सल्स रेसोलुशन)
|
प्रोसैसर
|
1.3GHz Qualcomm Snapdragon 215 क्वाड कोर
|
रैम
|
2GB
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
32GB
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
Pragati OS
|
रियर कैमरा
|
13MP
|
बैटरी
|
3,500 mAh (33W फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट)
|
Edited by:Hitesh