खुशखबरी:इलेक्ट्रिक वाहनों में महिंद्रा की एंट्री, जल्द लाॅन्च करेगी पहली इलेक्ट्रिक XUV300

  • खुशखबरी:इलेक्ट्रिक वाहनों में महिंद्रा की एंट्री, जल्द लाॅन्च करेगी पहली इलेक्ट्रिक XUV300
You Are HereGadgets
Tuesday, May 31, 2022-2:56 PM

ऑटो डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors जहां एक तरफ एक के बाद एक इलेक्ट्रिक कार को पेश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय ऑटोमोबाइल की एक और दिग्गज Mahindra & Mahindra का इलेक्ट्रिक कार के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ। लेकिन अब Mahindra जल्द हीअपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। Mahindra पहली की इलेक्ट्रिक कार eXUV300 होगी जो 2023 में लॉन्च होगी।

PunjabKesari

यह कार पिछले कुछ समय से खबरों में लगातार बनी हुई है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाया था। दो साल पहले आयोजित Auto Expo में महिंद्रा ने XUV300 और KUV100 के इलेक्ट्रिक वर्जन को शोकेस किया था। महिंद्रा अगले साल की पहली तिमाही में Mahindra XUV300 EV लॉन्च करेगी।

PunjabKesari

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह इस साल अगस्त में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति और इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉन्सेप्ट बॉर्न इलेक्ट्रिक विजन से भी पर्दा उठाएगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने मीडिया बताया वे XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द लॉन्च करेंगे। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अगले कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में आने की उम्मीद है। इसे XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन कहा जाता है लेकिन यह सब 4 मीटर वाले बेस मॉडल की तुलना में 4.2 मीटर लंबा होगा।

PunjabKesari

कुल मिलाकर नई XUV300 इलेक्ट्रिक तो होगी लेकिन वर्तमान मॉडल के मुकाबले कुछ बड़ी भी होगी। यह सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी के बजाय 4.2 मीटर लंबी मिड साइज एसयूवी होगी। बैटरी के अधिक स्पेस के चलते इसके आकार में बदलाव किया गया है।

 

कुछ लोगों ने नई XUV300 EV का एक टेस्ट म्यूल भारत की सड़कों पर देखा है। बताया गया है कि यह काफी हद तक ICE-powered XUV300 से मिलता-जुलता था। इसके फीचर्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें नई हेडलाइट, नया फॉग लैंप दिया जाएगा।

 

नई XUV300 EV को दो वैरिएंट में पेश किया जाएगा। एक रेग्युलर एडिशन और दूसरा लॉन्ग ड्राइव एडिशन। रेग्युलर एडिशन उन लोगों के लिए होगा जो गाड़ी का रोजाना इस्तेमाल करते हैं। रेग्युलर एडिशन में 200 किमी की ड्राइविंग रेंज होने की उम्मीद है। वहीं दूसरा दूरी वाले यात्रियों के लिए लंबी दूरी का संस्करण होगा। लॉन्ग ड्राइव वाले एडिशन में 375 किमी की रेंज मिलने की उम्मीद है।


 


Edited by:Smita Sharma

Latest News