अब घर में वर्कआउट करते हुए खुद को देखें Smart Mirror में

  • अब घर में वर्कआउट करते हुए खुद को देखें Smart Mirror में
You Are HereGadgets
Monday, October 14, 2019-12:18 PM

गैजेट डेस्क : आजकल स्मार्ट डिवाइसिस का दौर चल रहा है। स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक हमारे जीवन को सरल बनाने में काम आ रहे हैं। अब एक नया डिवाइस टेक मार्किट में जल्द आने वाला है। इस डिवाइस का नाम स्मार्ट मिरर (Smart Mirror) है। इसे इंटरैक्टिव फिटनेस नामक कंपनी ने डेवलप किया है। इस स्मार्ट मिरर डिवाइस के माध्यम से घर में वर्कआउट या योग अभ्यास करते हुए यूजर्स खुद को स्मार्ट मिरर में देख सकते हैं। यह बेहद खास तकनीक से बनाया गया है जो यूजर्स के बेहद काम आएगा। 


Smart Mirror के बारे में जानिये 

Image result for smart mirror interactive fitness


इस स्मार्ट मिरर में एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्ट डिवाइस एक पर्सनल ट्रेनर की तरह यूजर्स को ट्रेन करेगा। इस डिवाइस की कीमत 1 लाख रुपये के आसपास तक हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर कोई एलान नहीं किया है। इस स्मार्ट मिरर को यूजर्स ऐप के माध्यम से कण्ट्रोल कर सकते हैं। स्मार्ट मिरर में कैमरा, ऑडियो सपोर्ट और माइक्रोफोन दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक्सरसाइज ट्यूटोरियल्स भी दिए गए हैं। ग्राहकों के लिए 2,770 रुपये की कीमत पर आधे घंटे के ट्रेनिंग सेशन उपलब्ध है। 

  
Smart Mirror स्पेसिफिकेशन्स 

  • डिस्प्ले : 40-इंच 

  • रेजोल्यूशन : 1080 p 

  • कैमरा : 5MP 


Edited by:Harsh Pandey

Latest News