रिलायंस जियो बना टेलीकॉम मार्किट का सबसे बड़ा प्लेयर

  • रिलायंस जियो बना टेलीकॉम मार्किट का सबसे बड़ा प्लेयर
You Are HereGadgets
Monday, July 29, 2019-2:46 PM

गैजेट डेस्क : रिलायंस जियो तीन वर्षों के भीतर 33.1 करोड़ ग्राहकों के साथ देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है|  रिलायंस जियो ने वोडाफोन आइडिया को पार कर लिया, जिसने शुक्रवार को जून 2019 तक अपने सब्सक्राइबर बेस में 32 करोड़ ग्राहकों की गिरावट दर्ज की।

रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा पिछले सप्ताह रिपोर्ट किए गए वित्तीय परिणामों के अनुसार, जून 2019 तक इसकी सहायक कंपनी रिलायंस जियो का सब्सक्राइबर बेस 33.1 करोड़ था। वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को अपने कस्टमर बेस में 2019-20 की पहली तिमाही में 32 करोड़ की गिरावट दर्ज की, जो मार्च क्वॉर्टर में 33. 41 करोड़ था।  

 


वोडाफोन आइडिया ने खुद बताई पिछड़ने की वजह 

 

PunjabKesari

 

वोडाफोन आइडिया ने एक आधिकारिक बयान ज़ारी करते हुए कहा कि सर्विस वैलिडिटी वाउचर्स को पेश करने के बाद से ही उसके ग्राहकों में बड़ी संख्या में कमी आई है। उसका सब्सक्राइबर बेस 33.4 करोड़ से 32 करोड़ तक जा पहुँचा है। इससे पहले आईडिया और वोडाफोन कंपनियों के विलय होने पर नई कंपनी का सब्सक्राइबर बेस 40 करोड़ तक जा पहुँचा था और तब वह टेलीकॉम मार्किट की सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी।  


इससे पहले जियो बना था नंबर 2 

 

PunjabKesari

 

नंबर एक बनने से पहले TRAI के आंकड़ों के मुताबिक मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली टेलीकॉम कंपनी Jio ने मई में 32.9 करोड़ यूजर्स और 27.80 फीसदी मार्केट शेयर के साथ दूसरे सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर का स्थान प्राप्त किया था। रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल को पीछे करते दूसरा स्थान हासिल किया था। मई महीने में भारती एयरटेल के 32.38 करोड़ यूज़र्स और 27.6 प्रतिशत बाजार में हिस्सेदारी थी।
 


Edited by:Harsh Pandey

Latest News