CSE 2019 इवेंट के दौरान लांच हुए ये 10 बेहतरीन लैपटॉप

  • CSE 2019 इवेंट के दौरान लांच हुए ये 10 बेहतरीन लैपटॉप
You Are HereGadgets
Tuesday, January 8, 2019-4:17 PM

गैजेट डेस्क- 8 जनवरी से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सबसे बड़ा इवेंट CES 2019 शुरू हो गया है। पांच दिन चलने वाले इस इवेंट में न सिर्फ नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे, बल्कि 2019 में आने वाली नई तकनीक की रूपरेखा भी सामने आएगी। इस इवेंट में नेक्स्ट जनरेशन कम्प्यूटर, नेक्स्ट जनरेशन वॉयस असिस्टेंट, नेक्स्ट जनरेशन टीवी और अमेजन इको जैसी तकनीक के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इस इवेंट में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का कमाल भी देखने को मिलेगा। सीईएस दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट माना जाता है। यह पिछले 50 वर्षों से लगातार जारी है, जिसमें दुनिया भर की टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च करती हैं या उनके बारे में घोषणा करती हैं। यह इवेंट कन्जयूमर टेक्नोलॉजी एसोसिएशन (सीटीए) द्वारा संचालित किया जाता है। इस इवेंट में 4,500 से भी ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेती हैं, करीब 250 से ज्यादा कॉन्फ्रेंस सेशन होते हैं और करीब 150 देशों से प्रतिनिधि भाग लेते हैं। इस वर्ष यह इवेंट अमेरिका के लॉस वेगास कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। जानते हैं इवेंट में लांच हुए 10 बेहतरीन लैपटॉप्स के बारे में...

PunjabKesari1. Lenovo's Legion gaming laptop

हाल के दौर में लेनेवो लीजन गेमिंग लैपटॉप के मामले में लो-प्रोफाइल रहा और इसका परफॉर्मेंस भी बहुत बढ़िया नहीं माना गया, लेकिन कंपनी ने इसके नए मॉडल्स में काफी सुधार किया। कम कीमत में ये मॉडल है Y540 और टॉप रेंज कीमतों में लेनोवो ने Y740 मॉडल पेश किया। 17 इंच का इस नए मॉडल में NVIDIA का एकदम नया RTX 2080 चिप है जो इतना पावरफुल है कि यह पिछले साल आए किसी भी दूसरे लैपटॉप को पीछे छोड़ सकता है।15 इंच और 5.1 पौन्ड का यह मॉडल RTX 2070 मैक्स Q ग्राफिक्स के साथ उपलब्ध है, जो इसे पहले के सभी GTX मॉडल्स से तेज बनाता है। इसमें 6 कोर इंटेल कोर i7 सीपीयू, 32 जीबी DDR4 2666Mhz मेमोरी, एक कॉरसेयर iCue RGB बैकलिट की-बोर्ड, डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सिस्टम और ऑप्शनल 144 Hz 1,920 x 1,080 जी-सिंक मॉनिटर है। यह डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। यह दूसरे मॉडल्ल से कुछ सस्ता भी है। दोनों मॉडल डुअल फैन कूलिंग सिस्टम के साथ आते हैं और एक बार चार्ज करने के बाद 6 घंटे तक बैटरी सपोर्ट देते हैं।

PunjabKesari2. Samsung Notebook 9 Pro

सैमसंग ने एक नया गेमिंग नोटबुक सीईएस में लॉन्च किया है। सैमसंग का सबसे नए नोटबुक 9 प्रो 2 में पहले के कई इश्यूज को ठीक किया गया है। इसका लुक भी पहले से काफी स्टाइलिश है। यह सैमसंग का प्रीमियम लैपटॉप है। यह खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया है जो हल्का पर पावरफुल लैपटॉप पसंद करते हैं। 9 प्रो बहुत ही पतला है और मेटल केस का है। यह पतले बेजल वाला है और इसकी स्क्रीन 13.3 इंच की है।इसका टचपैड बड़ा है और यह अल्ट्रा पोर्टेबल है। इसमें इंटेल का कोर i7-8565U और 8 जीबी रैम है। स्टोरेज के लिए इसमें 256 जीबी NVMe SSD है। साइज के हिसाब से यह बहुत ही हल्का है और इसे टैबलेट फॉरमेशन में फोल्ड भी किया जा सकता है।सैमसंग नोटबुक 9 प्रो इस साल जल्दी ही बाजार में आने वाला है, पर अभी इसकी कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। वैसे, 15 जनवरी को होने वाले फअलैस में इसे 350 डॉलर में खरीदा जा सकता है।

PunjabKesari3. HP Omen 15

एचपी ने फिलहाल ओमेन 15 लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला गेमिंग लैपटॉप है जो 15.6 इंच 1080p 240Hz IPS डिसप्ले के साथ आया है। यह लैपटॉप NVIDIA के पूरी तरह नए RTX 2070 मैक्स-Q GPU के साथ लाया गया है, जिसमें आठवें जनरेशन का कोर i7-8750H प्रोसेसर है। इसमें 16 जीबी रैम है और लेटेस्ट 802.11ax वायरलेस वाई-फाई है। इसकी डिजाइन में पहले से कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अल्ट्रा थिन है। इसका वजन 5.3 पॉन्ड है। यह फरवरी में बाजार में आएगा और इसकी शुरुआती कीमत 1,370डॉलर होगाी। इसका 240 Hz वर्जन जुलाई में आएगा, जिसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

PunjabKesari4. LG Gram 17

जब एलजी के ग्रैम लैपटॉप दो साल पहले लॉन्च किए गए थे, तब यूजर्स उनसे ज्यादा प्रभावित नहीं हुए थे। लेकिन कंपनी ने ऐसे लैपटॉप का निमार्ण जारी रखा। एलजी ने नए ग्रैम 17 लैपटॉप के बारे में पिछले महीने ही घोषणा की थी। 17 इंच का यह लैपटॉप वास्तव में हर लिहाज से एक बेहतरीनगैजेट है। गेमिंग लैपटॉप्स में यह एक नया ही एक्सपीरियंस देने वाला है। इसका वजन 2.95 पॉन्ड है, इसलिए इसे ट्रैवल फ्रेंडली कहा जा रहा है। इसका स्क्रीन कापी बड़ा है और की-बोर्ड भी पुल साइज का है। इसमें 2,560 x 1,600 डिस्प्ले है। इसका बैटरी बैकअप भी बहुत बढ़िया है। इसमें आठवें जनरेशन का इंटेल कोर i7 सीपीयू है जिसके साथ एचडी 620 ग्रापिक्स और 16 जीबी का डीडीआर4 रैम है। साथ में 512 जीबी एसएसडी है। इसका लुक बहुत ही क्लासी है और यह मैट सिल्वर केस में आता है। सुपर थिन लैपटॉप्स में इसका कोई दूसरा मुकाबला नहीं है।

PunjabKesari5. HP Spectre x360
एचपी ने घोषणा की है कि उसका लेटेस्ट लैपटॉप स्पेक्टर एक्स 360 होगा। यह 15 इंच का लैपटॉप होगा जो AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। वास्तव में किसी भी तरह के पीसी में OLED फीचर कम ही देखा गया है। यह सिर्फ एचपी के 13 इंच वाले स्पेक्टर और लेनोवो के थिंकपैड एक्स 1 योगा में ही मिलता है। AMOLED तो और भी रेयर है। पर ये लैपटॉप जिनमें ये फीचर हैं, उनमें इमेज क्वालिटी बहुत ही बेहतरीन हो जाती है। एचडीआर के सपोर्ट से स्पेक्टर एक्स365 15 33 पर्सेंट ज्यादा कलर डिलिवर करता है। जिन लैपटॉप्स में AMOLED फीचर नहीं होते, उनकी कीमत तो कम होती है, पर उनमें स्क्रीन बर्न की समस्या होने के साथ ही एलएसडी भी जल्दी खराब हो जाता है। AMOLED डिस्प्ले वाले लैपटॉप की बैटरी लाइफ भी अच्छी होती है। इसमें सबसे नया इंटेल कोर i7 सीपीयू के साथ NVIDA या AMD का ग्राफिगक्स ऑप्शन भी है। वैसे, अभी इसके सारे फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, ना ही यह पता चल सका है कि स्क्रीन रेजोल्यूशन कितना होगा। यह इस साल मार्च में बाजार में उपलब्ध होगा।

PunjabKesari6. Origin's EON16-S

ऑरिजिन इस वर्ष सीईएस में कम वजन और ज्यादा पावरफुल लैपटॉप लॉन्च करने जा रहा है। इसका सबसे बेहतरीन मॉडल EVO16-S माना जा रहा है। यह एक गेमिंग पीसी है, जिसकी स्क्रीन 16.1 इंच की है और वजन 4.5 पॉन्ड है। यह 0.78 इंच मोटी है। छोटे साइज का होने के बावजूद यह लैपटॉप बहुत ही आकर्षक और प्रभावशाली दिखता है। इसमें 6-कोर इंटेल i7-8750H सीपीयू है। 32 जीबी रैम के साथ इसमें NVIDA RTX 2080 मैक्स ग्राफिक्स फीचर भी है। इसकी स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1080 पी है। इसकी डिजाइन बेसिक ब्लैक है और इसके मोल्डेड केस पर ऑरिजिन का लोगो है, जिसे बहुत ही लो-प्रोफाइल रखा गया है। इस इवेंट में यह लैपटॉप बहुत ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनेगा, इसकी पूरी संभावना है। ऑरिजिन लैपटॉप के अपने दूसरे मॉडल्स को भी अपडेट कर रहा है, जो इस शो में दिखाए जाएंगे।

PunjabKesari7. Acer Swift 7

एसर स्विफ्ट 7 इस इवेंट में लॉन्च होने वाला एक बेहतरीन लैपटॉप है। 14 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। यह विंडोज 10 पर चलता है और इसमें आठवें जनरेशन का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर है। एसर स्विफ्ट 7 512 की स्टोरेज क्षमता 512 जीबी है और रैम 16 जीबी है। इसकी बैटरी लाइफ 10 घंटे की है। यह दो तरह के सी पोर्ट्स के साथ आता है और थंडरबोल्ट 3 को सपोर्ट करता है। एसर स्विफ्ट अप्रैल से चीन के बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद ही यह अन्य जगहों पर मिलेगा।

PunjabKesari8. Asus ZenBook S13

आसुस ने यह दावा किया है कि यह दुनिया के सबसे पहले डिस्प्ले बेजल वाला लैपटॉप है। इसकी बेजल 2.5 मी.मी पतली है। इसमें वेबकैम और माइक्रोफोन भी है। जेनबुक एस13 में आठवें जनरेशन का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर है। इसमें NVIDIA GeForce MX150 GPU दिया गया है। आसुस जेनबुक एस 13 में 13.9 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और यह विंडोज 10 प्रो पर चलता है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है।

PunjabKesari9. Alienware m17

डेल गेमिंग डिविजन एलियनवेयर ने अपना सबसे पतला और हल्का नोटबुक सीईएस 2019 में लॉन्च किया है। एलियनवेयर एम 17 में 17 इंच का डिस्प्ले है और यह पहले के वजर्न से 40 प्रतिशत हल्का है। यह गेमिंग लैपटॉप में आठवें जनरेशन का इंटेल कोर i9K प्रोसेसर है। साथ ही इसमें NVIDIA GeForce RTX 2080 भी है। डेल ने एलियनवेयर एम 17 को सिल्वर और लाल रंग में पेश किया है।

PunjabKesari10. Acer’s Predator Triton 900
एसर ने सीइएस में दो गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए हैं जिनमें प्रेडेटर ट्राइटन 900 बहुत जोरदार फीचर से लैस है। कंपनी का कहना है कि इसमें वे सारे फीचर हैं जो दूसरे गेमिंग लैपटॉप्स में हैं। प्रेडेटर ट्राइटन 500 भी सभी आधुनिक फीचर्स से लैस है। एसर प्रेडेटर ट्राइटन 900 अमेरिका और चीन में मार्च में बाजार में उतारा जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 3,999 डॉलर (लगभग 2, 80,000 रुपए) होगी। चीन में इसकी कीमत 39,999 युआन (4,00,000 रुपए) होगी। भारत में इसे कब उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी कीमत क्या होगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।


 


Edited by:Jeevan

Latest News