Friday, May 8, 2020-11:25 AM
गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Vivo ने अपनी Y सीरीज़ के तहत नए स्मार्टफोन Vivo Y30 को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है कि इसमें पंचहोल डिस्प्ले, चार कैमरे और अल्ट्रा ओ स्क्रीन दी गई है। Vivo Y30 स्मार्टफोन की कीमत MYR 899 (करीब 16,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को डैज़ल ब्लू और मूनस्टोन व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री 9 मई 2020 से शुरू होगी।
Vivo Y30 स्मार्टफोन के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.47 इंच की HD प्लस |
प्रोसैसर |
ऑक्टा-कोर मीडिया टेक हिलियो P35 |
रैम |
4 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच OS |
क्वाड कैमरा सेटअप |
13MP (प्राइमरी सेंसर) + 8MP + 2MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा |
8MP |
बैटरी |
5,000 mAh |
कनैक्टिविटी |
4G, LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ वर्जन 5, GPS और USB पोर्ट |
Edited by:Hitesh