Thursday, November 7, 2019-1:27 PM
गैजेट डैस्क: चीन की मोबाइल फोन निर्माता कम्पनी Vivo ने अपने लेटैस्ट स्मार्टफोन Y5s को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,498 युआन (करीब 15,000 रुपए) रखी गई है। ग्राहक इसे ग्रेडिएंट फिनिश के साथ ब्लू, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शंस में खरीद पाएंगे।
- आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द भारत में भी लाया जाएगा।
Vivo Y5s के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.53 इंच की फुल HD+ |
पिक्सल डेंसिटी |
394ppi |
प्रोसैसर |
MediaTek Helio P65 |
रैम |
6 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप |
16MP (प्राइमरी सैंसर) + 8MP (वाइड-एंगल लैंस)+ 2MP (डैप्थ सैंसर) |
फ्रंट कैमरा |
16 MP |
बैटरी |
5000mAh |
वजन |
193 ग्राम |
खास फीचर |
रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर और 18W फ्लैश चार्जिंग की सपॉर्ट |
Edited by:Hitesh