OnePlus के इन दो स्मार्टफोन्स को मिलना शुरू हुआ OxygenOS 11 अपडेट

  • OnePlus के इन दो स्मार्टफोन्स को मिलना शुरू हुआ OxygenOS 11 अपडेट
You Are HereGadgets
Sunday, October 11, 2020-10:49 AM

गैजेट डैस्क: वनप्लस नें अपने लेटैस्ट स्मार्टफोन्स वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के लिए एंड्रॉयड 11 पर आधारित OxygenOS 11 अपडेट को जारी कर दिया है। वनप्लस 8 सीरीज़ के अलावा इस अपडेट को जल्द ही वनप्लस 7टी प्रो, वनप्लस 7टी, वनप्लस 7 प्रो, वनप्लस 7, वनप्लस 6टी, वनप्लस 6 और वनप्लस नोर्ड के लिए भी जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने फोरम के जरिए दी है।

वनप्लस का कहना है कि अपने फोन को अपडेट करने से पहले इसकी स्टोरेज को जरूर चैक कर लें, क्योंकि इस अपडेट को डाउनलोड करने के लिए फोन में कम-से-कम 3GB स्टोरेज फ्री होनी चाहिए। इसके अलावा ध्यान रखें कि फोन की बैटरी भी 30 फीसदी से अधिक ही हो। फोन को अपडेट करने के लिए सेटिंग्स में जाकर अपडेट चैक कर सकते हैं।

PunjabKesari

जुड़ेंगे ये खास फीचर्स

  1. फोन को अपडेट करने के बाद आपको नया UI विज़ुअल डिजाइन मिलेगा जोकि सभी चीज़ों को लेकर आपको आधिक जानकारी देगा।  
  2. OxygenOS 11 अपडेट के बाद नया गेमिंग टूल बॉक्स आपको फोन में मिलेगा।
  3. नए ओएस के साथ एप्प ऑप्टिमाइजेशन की भी सुविधा दी गई है।
  4. एंड्रॉयड 11 में इन-बिल्ट स्क्रीन रिकॉर्डिंग दी गई है यानी अब आपको अलग से किसी थर्ड पार्टी स्क्रीन रिकॉर्डर को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  5. डार्क मोड को ऑन करने के लिए नई शाटकट कींज़ मिलेंगी।
  6. कंपनी ने ज़ैन मोड के तहत 5 नए थीम्स को भी इसमें शामिल किया है।

Edited by:Hitesh

Latest News